मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपये के विकास कार्योंं का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपये के विकास कार्योंं का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

दंतेवाड़ा, 4 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शुक्रवार काे दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272 लाख रुपये., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99 लाख रुपये., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160 लाख रुपये, बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453 लाख रुपये, शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण 3659 लाख रुपये, 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य विद्युतीकरण सहित वि.ख.-गीदम 487 लाख रुपये, एनीकट निर्माण कार्य कटेकल्याण पुजारी पारा डुमाम नदी पर 350 लाख रुपये, दुगेली एनीकट निर्माण कार्य 372 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार का निर्माण कार्य 75 लाख रुपये, उप स्वास्थ्य केन्द्र हिड़पाल का निर्माण कार्य 28 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

इसी प्रकार भूमिपूजन के अन्तर्गत आस्था विद्या मंदिर किरन्दुल हेतु भवन निर्माण, कर्मचारी हेतु आवास, छात्रावास भवन सड़क नाली बाउंड्री निर्माण आदि 4219 लाख रुपये, जिला दन्तेवाड़ा के रानीबाग में भवन निवास के भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य 326 लाख रुपये, मड़कामीरास में 50 सीटर आदिवासी प्री. मे. कन्या छात्रावास निर्माण कार्य 191 लाख रुपये, जंगमपाल में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162 लाख रुपये, बड़ेगुडरा में 100 सीटर आदिवासी पो. मै.कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288 लाख रुपये, मारजूम में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162 लाख रुपये, समेली में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 191 लाख रुपये, पालनार में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288 लाख रुपये, ग्राम जावंगा में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य 221 लाख रुपये, जोगिंग ट्रैक एवं बाउंड्रीबॉल निर्माण कार्य 47 लाख रुपये, सामुदायिक भवन गीदम जावंगा में पार्क एवं ट्यूबवेल निर्माण कार्य 49 लाख रुपये, आदिवासी बालक आश्रम बोदली में कार्य 162 लाख रुपये, आदिवासी बालक आश्रम समेली में कार्य 162 लाख रुपये, आदिवासी बालक आश्रम नहाड़ी में कार्य 162 लाख रुपये, आदिवासी बालक आश्रम बुरगुग 162 लाख रुपये, आदिवासी बालक आश्रम पोटाली 162 लाख रुपये, आदिवासी बालक आश्रम कौरगांव 162 लाख रुपये आदिवासी बालक आश्रम मुस्तलनार 162 लाख रुपये, आदिवासी बालक आश्रम गुमलनार 162 लाख रू आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191 लाख रुपये, आदिवासी नवीन पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191 लाख रुपये , आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास कुआकोण्डा 191 लाख रुपये, आदिवासी पो.मे. बालक छात्रावास कासोली 191 लाख रुपये, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास कासोली 191 लाख रुपये, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास दन्तेवाड़ा 191 लाख रुपये, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास दन्तेवाड़ा 191 लाख रुपये, कैडियापारा एनीकट (ग्राम पंचायत भूसारास) निर्माण कार्य 260 लाख रुपये, फरसपाल जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य 255 लाख रुपये, चेक डेम निर्माण कार्य ग्राम झिरका पण्डेवार 49 लाख रुपये, झोडि़याबाड़म नदी पर एनीकट निर्माण कार्य 390 लाख रुपये, कामालूर से बासनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण 18 लाख रुपये, आरसीसी. स्लेब पुलिया निर्माण 3 स्पान 6 मी. स्पान बालूद से कुआपारा 49 लाख रुपये, पुलिया निर्माण कामालुर से बासनपुर आरडी. 4.5 मी. 41 लाख रुपये, आरसीसी. स्लेब पुलिया निर्माण 6 मी. स्पान बालूद से मंझारपारा 25 लाख रुपये, पुलिया निर्माण बालूद से टोटापारा मार्ग 30 लाख रुपये, डंकनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य किमी. पोन्दुम से दाबपाल मार्ग पर 445 लाख रुपये, जिला दन्तेवाड़ा के ग्रामीण महिला एवं युवाओं के लिये आर्थिक अवसरों को उप्रेरित करने के लिये युवा हब संचालन कार्य 59 लाख रुपये, ग्राम पंचायत नहाड़ी के आश्रित ग्राम मुलेर में विद्युतीकरण कार्य 345 लाख रुपये के आदि कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह और वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।

—————