डीआईजी अनूप बिरथरे ने खूंटी में की चुनाव तैयारियों की समीक्षा, दिये कई निर्देश
खूंटी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय खूंटी के सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में डीआईजी अनूप बिरथरे द्वारा लंबित वारंट, कुर्की, गैर जमानतीय व स्थायी वारंट का निष्पादन, अपराधियों के विरूद्व निरोधात्मक कार्रवाई करने, लाइसेंसी शस्त्र का सत्यापन एवं जमा करने, अवैध शराब, मादक पदार्थों, अवैध माईनिंग, नगदी आदि की बरामदगी, सक्रिय अपराधियों एवं नक्सलियों के विरूद्व सघन अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर आरओपितो और एरिया डोमिनेशन करने, अंतर जिला बॉडरों पर स्थापित चेकनाका-पोस्टों पर सघन कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों एवं संवेदनशील व्यक्तियों-अभियुक्तों की पहचान कर विधिपूर्वक आवश्यक कार्रवाई करने, सीएपीएफ, बाहरी बलों, होमगार्ड एवं चुनाव में प्रतिनियुक्त होनेे वाले बलों के आवासन, परिवहन एवं अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
—————