दुर्गा पूजा को लेकर तोरपा में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर तोरपा में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

खूंटी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर तोरपा थाना के सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने गुरुवार को तोरपा में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे तोरपा के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वाले असामाजिक त्त्वों से कड़ाई से निपटा जायेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें और शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

—————