मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार का करेंगे प्रवास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार का करेंगे प्रवास

शिमला, 25 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर शनिशार को डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सुक्खू सुबह 11:20 बजे चैधार मैदान में गसांगो से जिसकुन तक संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे डोडरा से चमधार तक सड़क और गांव पुजारली (डोडरा क्वार) से टाल पुल होते हुए उत्तराखंड सीमा तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास भी करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लाभार्थियों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि वितरित करेंगे। इसके उपरांत वह जनता को संबोधित कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

दोपहर बाद 2:10 बजे, मुख्यमंत्री आईपीएच निरीक्षण हट क्वार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और स्थानीय अस्पतालों एवं विभिन्न संस्थानों का दौरा करेंगे। अंत में वे स्थानीय लोगों के साथ रात्रि भोज करेंगे और क्वार में ही रात्रि ठहराव करेंगे।

—————