जैन समता युवा संघ का रक्तदान शिविर, 41 यूनिट किया रक्तदान

जैन समता युवा संघ का रक्तदान शिविर, 41 यूनिट किया रक्तदान

दंतेवाडा, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के ओसवाल भवन गीदम में आचार्य श्रीनानेश के 25 स्मृति दिवस एवं आचार्य श्रीरामेश के पदारोहण दिवस के उपलक्ष्य में आज गुरुवार काे जैन समता युवा संघ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन क‍िया।

जिला चिकित्सालय दंतेवाडा के स्टाफ डॉ. राजकुमार शर्मा, सचिन मसीह, अर्जुन सिंह, योगेश मरकाम, वंदना कुमारी, सीमा उरकुडे, संगीता निषाद, विनोद सौरी के माध्यम से किया गया। जिसमें जैन समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए 41 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस दाैरान जैन समाज के अध्यक्ष विमल चंद सुराना ,मोहनलाल बुरड, मोतीलाल सालेचा, शांतिलाल सुराना सुनील गोलछा, समता युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल बुरड़, सोनू बुरड़, गौरव सुराना, जैन समता युवा संघ के अध्यक्ष मदन लाल गोलछा, उपाध्यक्ष विकास भंसाली, उत्तम बुरड़, महामंत्री राजेश सुराना, सचिव रविश सुराना, कोषाध्यक्ष नवरतन बुरड़, सदस्य ऋषभ सुराना, रोहित बुरड़, पीयूष बुरड़, धीरज भंसाली के साथ साथ युवा महिलाएं बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

—————