भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा
खूंटी, 5 अक्टूबर (हि.स.)। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा के पैतृक गांव ममरला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता तोरपा मंडल के अध्यख पुरेंद्र मांझी ने की।
बैठक में आनेवाले विधानसभा चुनाव और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विधायक कोचे मुंडा, छत्तीसगढ़ से आए प्रवासी कार्यकर्ता उपेंद्र यादव और मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने बैठक को संबोधित किया।
मौके पर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ राय, दीपक तिग्गा, केशव कुमार, कृष्ण भगत,सुबोध कुमार, अजीत राय के अलावा सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी तथा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
—————