खूंटी के खिलाड़ियों को मंत्री ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
खूंटी, 4 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को शौर्य भवन, जैप1 रांची में खिलाड़ी सम्मान समारोह (नगद पुरस्कार राशि वितरण) का आयोजन किया गया। मिथिलेश कुमार ठाकुर मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए हैं, उन सभी खिलाड़ियों को समारोह में नकद पुरस्कार देकर कर सम्मानित किया गया।
खूंटी जिले के हॉकी, रग्बी, नेटबॉल समेत अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देकर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों में मुख्य रूप से मैनुअल कंडुलना, रेमिश भेंगरा, अजय हेमरोम, प्रवीण कोंगड़ी, सुखु गुड़िया, जेसन कंडुलना, डेविड मुंडा, नमिता धान, सेलेस्टियन होरो, संजना होरो समेत अन्य को 60 हज़ार एवं 50 हज़ार रुपये का चेक सौपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना मंत्री ने की। खूंटी जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त खूंटी लोकेश मिश्रा ने उनहें बधाई दी।
—————