खूंटी में हत्यारोपित गिरफ्तार

खूंटी में हत्यारोपित गिरफ्तार

खूंटी, 11 अक्टूबर( हि.स.)। खूंटी थाना क्षेत्र के कमन्ता गांव निवासी शाहिल मनसिद्ध पूर्ति की हुई हत्या मामले में पुलिस ने भोला तांती को गिरफ्तार किया है।

एसपी अमन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 24 सितंबर को हत्या की घटना को लेकर सुसंगत धाराओं में मामले दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम के जरिये गहन तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपित भोला तांती को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान तांती ने मामले में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार करते हुए घटना के दिन अपने दोस्तों एवं मृतक के साथ गांजा पीने के दौरान मृतक को गाली-गलौज किये जाने के कारण मृतक की गला घोट कर हत्या करने की बात बताई। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

—————