पेड़ में लटकते मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस 

पेड़ में लटकते मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस 

चतरा, 29 अक्टूबर (हि.स.) । टंडवा-बालुमाथ थाना क्षेत्र के सीमांत पर स्थित मारंगलोईया जंगल में मंगलवार दोपहर पेड़ से लटकता हुआ एक महिला का शव मिला है। ग्रामीणों ने शव देखे जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला के शव को पेड़ में फंदे से नीचे उतरवाया। शव को उतरवाने के उपरांत देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने पन्द्रह-बीस दिनों पूर्व आत्महत्या किया है। लम्बे समय से शव के पेड़ से लटके होने कारण शव सुखने के साथ बदबू देने लगा है। मामले को लेकर पुलिस की टीम ने बताया कि महिला का फिलहाल पहचान नहीं हो पाया है। महिला लाल रंग का छिटदार ब्लाउज व हरा रंग की साड़ी पहनी है।

—————