भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

हजारीबाग, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के बिरसा मुंडा चौक पुराना बस स्टैंड स्थित हजारीबाग स्टेडियम कंचन ग्राउंड मैदान में गुरुवार को एनडीए समर्थित भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद का नामांकन सह आशीर्वाद सभा का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में प्रदेश तथा जिले भर की कई बड़े नेता शामिल हुए। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.एन सिंह, हजारीबाग भाजपा के प्रथम सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय, हजारीबाग भाजपा के प्रवासी प्रभारी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी,राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह,हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा एनडीए आजसू, लोजपा एवं जदयू के कई नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने किया इस कार्यक्रम में सभी का साथ सहयोग और समर्थन मिला। सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदीप प्रसाद एक ऐसे नेता हैं, जो जमीन से जुड़े हुए हैं और हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बना चुके हैं। उनका नेतृत्व हजारीबाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रदीप प्रसाद ने कहा यह समर्थन केवल मेरा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।

—————