रेवाड़ी की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

रेवाड़ी की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

रेवाड़ी, 8 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के तहत जिला रेवाड़ी की तीन सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 8 बजे से आरंभ हुई। जिसमें जिले की तीनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, इसके बाद इवीएम के वोटों की गिनती की गई।

​​​​​​​रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से भाजपा के डा. कृष्ण कुमार व कोसली से भाजपा के अनिल यादव ने जीत दर्ज की है।

रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के चिरंजीव राव को 28 हजार 769 वोट से हराया है। उनको 83 हजार 747 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के चिरंजीव राव को 54 हजार 978 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के सतीश यादव को 18 हजार 427 वोट मिले।

बावल से भाजपा के डा. कृष्ण कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के डा. एम.एल. रंगा को 20011 वोट से हराया।​​​​​​​ उनको 86 हजार 858 ​​​​​​​वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. एम.एल. रंगा को ​​​​​​​66 हजार 847 ​​​​​​​वोट मिले। तीसरे नंबर पर इनेलो के संपत राम दहनवाल​​​​​​​ को 1440 ​​​​​​​वोट मिले। आम आदमी पार्टी के जवाहर लाल​​​​​​​ को 581 ​​​​​​​वोट मिले। कोसली सीट से भाजपा के अनिल यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के जगदीश यादव को 17160 वोट से हरा दिया। उन्हें 91833 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जगदीश यादव को 74673 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय को मनोज कोसलिया को 7288 वोट मिले।

—————