संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के हटिया प्रत्याशी विजय सिंह 18 को करेंगे नामांकन
रांची, 17 अक्टूबर( हि.स.)। संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह 18 अक्टूबर 2024 को हटिया विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे ।
सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास से जुलूस निकालकर नामांकन करने हटिया निर्वाची पदाधिकारी के पास जाकर नामांकन करेंगे ।
मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव, मीडिया प्रमुख पंकज मिश्रा, झारखंड आंदोलनकारी नेता अब्दुल खालिक, मैना उरांव, नील जस्टिन बेक, आदित्य सिंह, शिवप्रसाद साहू, प्रकाश उरांव, सुल्तान अंसारी, देवमुनी कुमार, रमेश उरांव, बसंत बड़ाईक, विकी मिंज, पुष्पा उरांव, रेखा देवी, समीना खातून, सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे ।
—————