एसडीओ और डीएसपी ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

एसडीओ और डीएसपी ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

रांची, 06 अक्टूबर( हि.स.)। रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बकरी बाजार, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, राजस्थान मित्र मंडल, बड़ा तालाब, ओसीसी पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।

साथ ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि झारखंड में दुर्गा पूजा लेकर सभी जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था करने के लिए झारखंड के 24 जिलों में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए है।

—————