कांग्रेस कार्यालय के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस कार्यालय के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

रांची, 03 अक्टूबर( हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सफल संचालन के लिए गुरुवार को अभिलाष साहु को तत्काल प्रभाव से कार्यालय प्रभारी और राजन वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दोनों को नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि दोनों नेता पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों से निर्वह्न करेंगे।

साथ ही पूर्व कार्यालय प्रभारी अमूल नीरज खलखो के कार्यों की सराहना की।

कार्यालय प्रभारी, सह प्रभारी नियुक्त किये जाने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मदन मोहन शर्मा, राकेश सिन्हा, ईश्वर आनंद, गजेन्द्र सिंह, जगदीश साहु, सुनील सिंह, सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।

—————