सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत
देवरिया, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को स्कूटी से दो छात्राएं कहीं जा रही थीं। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर विधिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली के रहने वाली शिवांगी पाण्डेय (20 ) पुत्री वृजेन्द्र पाण्डेय, और खुखुंदू थाना क्षेत्र के बिशनपुर के रहने वाली शिवानी (18 ) पुत्री विनोद त्रिपाठी, दोनों छात्राएं स्कूटी से कहीं जा रही थी। मुंडेरा मठिया के समीप पहुंची ही थीं कि तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिया।