लखनऊ : समाजवादी पार्टी मुख्यालाय के बाहर महिला ने खाया जहर

लखनऊ : महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, 18 अक्टूबर (हि.स.)। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे एक महिला ने जहर खा लिया है। पुलिस ने उसे पकड़ा और जानकारी होने पर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

महिला के बारे में पता चला है कि वह मूलरूप से कानपुर नगर के कल्याणनपुर इलाके की रहने वाली है। उसने एक अभियुक्त के खिलाफ धारा 376 आईपीसी व अन्य के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचना में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वर्तमान में वह जमानत पर है। इस मामले की चार्जशीट एक वर्ष पूर्व कल्याणपुर पुलिस की ओर से दाखिल की गई थी और मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

आज यह महिला महिला विक्रमादित्य मार्ग, गौतमपल्ली थाना के पास अपनी इसी समस्या के संदर्भ में आईं, जहाँ उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उन्हें तुरंत सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ वे उपचाराधीन हैं। कानपुर पुलिस को इस घटना की सूचना दी जा चुकी है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।