खंडवा: बारदाना गाेदाम में लगी भीषण आग, लाखाें रुपये के बारदाने जलकर खाक 

खंडवा: बारदाना गाेदाम में लगी भीषण आग, लाखाें रुपये के बारदाने जलकर खाक 

खंडवा, 21 नवंबर (हि.स.)। खंडवा के जूनी इंदौर लाइन क्षेत्र में अंजनी टाकीज के पास गुरुवार देर रात बारदाना के गोदाम में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में गाेदाम में माेजूद लाखाें रूपये कीमत के जूट के बारदाने जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानकारी अनुसार गोदाम मयंक पालीवाल का है। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक गाेदाम में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानी निवासियों ने तुरंत घटन की सूचना दमकल को दी। स्थानीय निवासियों ने पहले गोदाम की दीवाल को तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इधर आग बेकाबू होती और आसपास के एरिया को अपनी चपेट में लेती, इससे पहले मौजूद लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग को काबू करने में नगर निगम की तीन फायर ब्रिगेड के अलावा मूंदी की दमकल भी बुलानी पड़ी। इसके अलावा पानी के टैंकर और निगम के बुलडोजर की मदद भी मौके भी ली गई। आग लगने के कारण और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बारदान के बंडलों की आग पूरी तरह नहीं बुझ पाने से गुरुवारसुबह तक भी धुआं निकलता रहा।

—————