रांची में लापता युवक का शव मिला

रांची में लापता युवक का शव मिला

रांची, 17 नवम्बर (हि.स.)। पिठौरिया पुलिस ने लापता युवक शाहबाज कुरैशी का शव सुतियाम्बे मुड़हर पहाड़ से रविवार को बरामद किया है। मृतक के पिता जुबैर कुरैशी ने ने 15 नवंबर को शाहबाज कुरैशी के लापता होने को थाने में मामला दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी गौतम राय ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

—————