मतदान के लिए 13 को बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं
रांची, 11 नवम्बर ( हि.स.)। विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। मतदान को लेकर कूरियर सेवाएं बंद रहेगी। यह जानकारी झारखंड कूरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने सोमवार को दी।
उन्होंने कहा कि कोरियर सेवा में लगे कर्मी मतदान कर सकें, इस कारण इस सेवा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रांची में मतदान करने वाले मतदाताओं को विष्णु टॉकिज लेन स्थित स्वाति कूरियर में एक कूरियर मुफ्त भेजने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए मतदाता को स्वाति कूरियर में आकर ऊंगली में लगी स्याही, आधार और वोटर आइडी दिखाना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे 13 नवंबर को सपरिवार मतदान करें और राष्ट्र धर्म निभाएं।
—————