राजगढ़ः कुएं में तैरता मिला दिव्यांग महिला का शव, जांच शुरु

राजगढ़ः कुएं में तैरता मिला दिव्यांग महिला का शव, जांच शुरु

राजगढ़,20 नवंबर (हि.स.)। मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी स्थित कुएं में 40 वर्षीय दिव्यांग महिला का कुएं में तैरता हुआ शव मिला। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम बरखेड़ी में कृष्णाबाई(40) पत्नी करण सिंह लोधा का कुएं में तैरता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला खेत पर काम कर रही थी जो कुएं से पानी लेने गई तभी पैर फिसलने से गहरे में पानी में डूब गई। महिला की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————