अलग अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत
जोधपुर, 18 नवम्बर (हि.स.)। कमिश्ररेट के लूणी और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में अलग अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
लूणी पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि गोपासरिया तिंवरी ओसियां निवासी पप्पूराम पुत्र गणपतराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 18 वर्षीय हुकराज और रिश्तेदार पाबूपुरा कुम्हारान निवासी वीरेंद्र पुत्र रूपाराम बाइक पर धींगाणा से गुढ़ा की तरफ जा रहे थे। तब शाम के समय में धींगाणा रोड पर लघुशंका के लिए बाइक को रोका। उसका भाई हुकराज सडक़ किनारे लघुशंका कर रहा था तब एक अज्ञात वाहन तेजी से आया और उसके भाई हुकराज को चपेट में लेकर कुचलते हुए निकल गया। बाद में वीरेंद्र ने राहगीरों की मदद से उसे एमडीएम अस्पताल भिजवाया। मगर यहां एमडीएम अस्पताल लाने जाने के बाद उसकी मौत हो गई। हैडकांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि जैसलमेर के पोकरण स्थित सांकड़ा निवासी देरावरराम पुत्र मोतीराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका भाई कंवराराम अपनी बाइक लेकर 10 नवंबर को पाल डीपीएस सर्किल डालीबाई मंदिर रोड से निकल रहा था। तब एक ट्रक चालक ने अचानक से बे्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई की बाइक ट्रक से टकरा गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर अब उसकी मौत हो गई।