चतरा में मतदान के दौरान ईवीएम में आई खराबी
चतरा, 13 नवंबर (हि.स.)। मतदान के दौरान सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पत्थलगडा प्रखंड के दो स्थानों में ईवीएम में खराबी आ गई। सूचना मिलने के बाद बीडीओ कलिंद्र साहू, सीओ उदल राम और थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी मतदान केंद्र पहुंचे और उन्होंने ईवीएम को बदलवाया।
पत्थलगडा के तेतरिया बूथ संख्या 146 में सुबह 7:30 के आसपास ईवीएम खराब हो गया। यहां काफी संख्या में मतदाता कतार में लगे थे। यहां 13 मतदान हो गया था। इसके बाद नया ईवीएम को जोड़ा गया। इसके अलावा सिरकोल के बूथ संख्या 151 में भी दोपहर 2:30 बजे के आसपास खराबी आ गई। इस समय तक यहां 457 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। आधा घंटा मतदान बाधित रहा। इसके बाद ईवीएम को बदला गया। मॉक पोल के दौरान सिंघानी बूथ संख्या 143 और खैरा के बूथ संख्या 155 में भी खराबी आ गई। दोनों स्थानों में ईवीएम को बदल दिया गया।
—————