मौलाना यासूब अब्बास ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति
लखनऊ, 08 नवम्बर(हि.स.)। आल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर के कागदीपुरा वाले इमामबाड़ा पर लगे धार्मिक पोस्टर पर आपत्ति जतायी है।
अब्बास ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि इंदौर में इमामबाड़ा पर पोस्टर लगने के बाद वहां के भाजपा के नगर उपाध्यक्ष एकलव्य गौड़ और अन्य नेताओं के आपत्तिजनक बयान आए, जिससे शिया समुदाय आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवायी की मांग की है।
—————