हिसार : जनता में भाजपा का सदस्य बनने के प्रति जुनून : धर्मवीर पानू

हिसार : जनता में भाजपा का सदस्य बनने के प्रति जुनून : धर्मवीर पानू

सिटी मंडल सह संयोजक ने टीम सहित चलाया सदस्यता अभियान

हिसार, 16 नवंबर (हि.स.)। जिलेभर में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। इसी कड़ी में भाजपा सिटी मंडल के सह संयोजक एवं सेक्टर 33 के प्रधान धर्मवीर पानू के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया।

धर्मवीर पानू ने शनिवार को बताया कि लोगों में भाजपा सदस्यता लेने के प्रति जुनून है। हर व्यक्ति की विचारधारा भारतीय जनता पार्टी से मिलती-जुलती है। लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और हर व्यक्ति सदस्यता अभियान में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के जुनून को देखकर ऐसा लग रहा है कि जो पार्टी का टारगेट है उससे कई गुना सदस्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यकर्ता अपने कार्यों में लगा है।