मंत्री केदार कश्यप ने 67.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

मंत्री केदार कश्यप ने 67.17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बस्तर क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक विकास हो रही है। राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में शन‍िवार को वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले में 67 करोड़ 17 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें दाे करोड़ 12 लाख रुपये का लोकार्पण एवं 65 करोड़ 5 लाख रुपये का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।

मंत्री कश्यप ने इस मौके पर राहत शिविर भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 50 लाख रुपये, शबरी एम्पोरियम का नवीनीकरण कार्य हेतु 24 लाख 52 हजार रुपये, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय 100 सीटर हेतु 37 लाख 70 हजार रुपये से निर्मित भवनों का लोकार्पण किया।

उन्होंने इसी प्रकार कस्तुरमेटा से इकपाड़ सड़क निर्माण हेतु दाे करोड़ 19 लाख 94 हजार रुपये, कस्तुरमेटा कुतुल रोड से तोके सड़क निर्माण हेतु 10 करोड़ 32 लाख 38 हजार रुपये, सोनपुर मसपुर रोड से तुमेरादि सड़क निर्माण हेतु 14 करोड़ 58 लाख 98 हजार रुपये, सोनपुर से ऐहनार सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 32 लाख 60 हजार रुपये, कड़ेमेटा से कोडोली सड़क निर्माण हेतु 18 करोड़ 78 लाख 64 हजार रुपये और कस्तुरमेटा से मकसोली सड़क निर्माण हेतु 18 करोड़ 67 लाख 41 हजार रुपये से निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।

—————