खूंटी सांसद ने झामुमो प्रत्याशी रामसूर्या मुंडा के लिए मांगे वोट
खूंटी 9 नवंबर (हि.स.)। खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने शनिवार को खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और झामुमो प्रत्याशी रामसूर्या मुंडा के पक्ष में वोट मांगा।
सांसद ने कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी गांवं के लोगों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निकराकरण का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने खूंटी प्रखंड कार्यालय, कर्रा प्रखंड कार्यालय और मुरूहू प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किय।
इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अंसारी, मंटू देवघरिया, मगन मंजीत तिडू, विजय संगा, शंकर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
—————