पलामू में नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, छह घायल

पलामू में नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, छह घायल

पलामू, 10 नवंबर (हि.स.)। जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव के पास रविवार शाम चार बजे नीलगाय टेंपो के पास दौड़ गया, जिसमे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो सवार छह लोग घायल हो गए।

घायलों में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला निवासी प्रियंका कुमारी, लवीश कुमार, पम्मी कुमारी के अलाव पाटन थाना क्षेत्र जंघासी गांव निवासी ममता देवी और एक अन्य व्यक्ति हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमआरएमसीएच रेफर कर दिया। लवीश कुमार, पम्मी कुमारी और ममता देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। ममता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया है। पाटन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

—————