राजगढ़ः पार्वती नदी में मिला व्यक्ति का शव, जांच शुरु 

राजगढ़ः पार्वती नदी में मिला व्यक्ति का शव, जांच शुरु 

राजगढ़,20 नवंबर (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम पीलूखेड़ी स्थित पार्वती नदी में बुधवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम पीलूखेड़ी स्थित पार्वती नदी में ईश्वरसिंह(55) पुत्र कमलसिंह निवासी श्यामपुर का तैरता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति शराब पीने का आदी था और उसकी मौत गहरे पानी में डूबने से हुई। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————