रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 नवंबर को 

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 नवंबर को 

जगदलपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में 27 नवम्बर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के कुल 7 पदों हेतु भर्ती किया जाएगा। जिसके तहत सीआरई एक पद, स्टोर इंचार्ज एक पद, टेक्नीशियन तीन पद और इलेक्ट्रिशियन दो पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उक्त पदों हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई मैकेनिक या इलेक्ट्रिशियन एवं 12 वीं उत्तीर्ण सहित एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए वेतन 8 हजार से 10 हजार रुपये तक निर्धारित है। उक्त पदों पर सेवा देने के इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 27 नवंबर दिन बुधवार को निर्धारित समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

—————