फतेहाबाद : प्राइवेट बस की टक्कर से कार सवार भाई की मौत, बहन घायल
फतेहाबाद, 10 नवंबर (हि.स.)। जिले के शहर टोहाना में एक प्राइवेट बस की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक की बहन घायल हाे गई। इस हादसे में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार को इस बारे पुलिस को दी शिकायत में गांव समैण निवासी दर्शना ने कहा है कि वह अपने भाई दलबीर सिंह के साथ कार में सवार होकर टोहाना से वापस अपने गांव समैण आ रही थी। जैसे ही वह बाबा सियाराम मंदिर के पास पहुंचे तभी हिसार की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस का चालक ने लापरवाही व तेजगति से कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में वह भाई दलबीर सिंह समेत घायल हो गईं, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल दोनों लोगों काे उपचार के लिए टोहाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से चिकित्सकों ने उनके भाई दलबीर काे मृत घाेषित कर दिया। जबकि उन्हें (दर्शना) को रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।