फतेहाबाद : पूर्व सांसद ने  जेएनवी छात्र की पुस्तक का किया विमोचन

फतेहाबाद : पूर्व सांसद ने  जेएनवी छात्र की पुस्तक का किया विमोचन

फतेहाबाद, 21 नवंबर (हि.स.)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खाराखेड़ी में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने वीरवार को कक्षा 12वीं विज्ञान के छात्र तकशील यादव द्वारा लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का नाम है हाऊ तकशील कैन चेंज योर लाइफ-द मैजिक ऑफ पॉजिटिव एटीट्यूड। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने 14 वर्षीय छात्र तकशील यादव के द्वारा लिखित किताब का विमोचन करते हुए तकशील के इस बेहतरीन प्रयास के लिए प्रशंसा की और कहा कि तकशील दूसरे बच्चों के लिए एक मिशाल है जो कि पढ़ाई के साथ-साथ पुस्तक लिखने का कार्य किया। उन्होंने इस पुस्तक की एक कॉपी अपने पास भी रखी।

इसके अलावा पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित गणमान्य वक्ताओं ने सभी के लिए इस पुस्तक को बेहतरीन एवं प्रेरणादायी बताया। यह पुस्तक व्यक्तिगत विकास और सफलता के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती हैं तथा मानसिकता, आदतें, उत्पादकता, और आत्मविश्वास जैसे जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डालती है, जिससे पाठकों को चुनौतियों से पार पाने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।तकशील यादव ने बताया कि लगभग दो साल के अथक प्रयास के बाद यह महत्वपूर्ण पुस्तक पाठकों के लिए तैयार हुई है।

एचएसआरए पब्लिकेशन बेंगलुरु द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में चाैदह चेप्टर तथा 123 पृष्ठ हैं। तकशील ने बताया कि सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हुए और समस्याओं पर प्रतिक्रिया करने और समस्या का हिस्सा बनने के बजाय समाधान के साथ स्थितियों का जवाब देकर खुद की जिम्मेदारी लेते हैं। यह पुस्तक वास्तव में उन लोगों के लिए एक बूस्टर के रूप में काम करती है, जिन्हें अपने जीवन में आगे बढऩे के लिए कुछ प्रेरणा की आवश्यकता होती है। पुस्तक की भाषा बहुत सरल और समझने योग्य है जो पुस्तक को और अधिक रोचक बनाती है।

तकशील ने बताया कि अपनी आदतों को बदलने का सबसे प्रभावी तरीका यह है कि आप इस बात पर ध्यान न दें कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं, बल्कि इस बात पर ध्यान दें कि आप कौन बनना चाहते हैं। आपको अपना लक्ष्य चुनने का मौका मिलता है लेकिन उसके बाद, आप क्या करना चाहते हैं, यह अप्रासंगिक है। जो मायने रखता है, वह यह है कि आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्या करना है। आप हर भोजन के साथ मिठाई खाकर वजन कम नहीं कर सकते हैं।