बालाजी दर्शन करने गये युवक की सड़क हादसे में मौत

बालाजी दर्शन करने गये युवक की सड़क हादसे में मौत

जालौन, 25 दिसंबर (हि.स.)। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुरा निवासी कंचन राजावत (22) पुत्र राघवेंद्र राजावत मेंहदीपुर बालाजी राजस्थान दर्शन के लिए गया था। उसके घर मौत की खबर आई। यहां के ग्राम सिद्धपुरा निवासी कंचन राजावत अपने 5 मित्रों के साथ 23 तारीख को ग्वालियर होते हुए बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गया हुआ था। मंदिर पहुंचकर पांचों मित्र दर्शन करने के बाद चार पहिया वाहन से घर वापस लौट रहे थे। तभी दौसा राजस्थान में सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रेलर कंचन राजावत की गाड़ी पर पलट गया। कार के पीछे बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गये। मरने वालों में एक कंचन था और उसके दो साथी ग्वालियर के थे। जैसे ही उक्त घटना की सूचना कंचन के घर पहुंची तोकोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गये। बुधवार को कंचन राजावत का शव गांव लाया गया तथा दाह संस्कार किया गया।

—————