मसीही विश्वासियों ने निकाली क्रिसमस उत्सव शोभायात्रा

 मसीही विश्वासियों ने निकाली क्रिसमस उत्सव शोभायात्रा

खूंटी, 21 दिसंबर (हि.स.)। मसीही विश्वासियों केे जरिये शनिवार को क्रिसमस उत्सव शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा आरसी चर्च परिसर से शुरू होकर चर्च रोड, हिल चौक, कर्रा मोड़ होते हुए पेट्रोल पम्प तक गई। वहां से शोभायात्रा पुनः चर्च परिसर लौटकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के दौरान केरौल गये गये। युवाओं की टोली मसीही भजन पर झूमते नजर आई।

शोभायात्रा के दौरान मेन रोड में क्रिसमस का केक काटा गया तथा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाये गये। फादर इमानुएल बागे ने केक काटा, जबकि तोरपा के पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुनी पूर्ति ने कबूतर उड़ाये। शोभायात्रा में विधायक सुदीप गुड़िया भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने शोभायात्रा में युवाओं संग खूब झूमे। शोभायात्रा में फादर रवि पॉल एक्का, सिस्टर प्रसिता गुड़िया, सिस्टर चंदरमुनी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, नीतीश भेंगरा, फूलजेसिया तोपनो, जागरण केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.।

—————