राज्य में सुचारू रूप से चल रही है धान की खरीद : मंत्री दयालदास बघेल
रायपुर, 24 दिसंबर (हि. स.)। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज मंगलवार को बेमेतरा जिला के प्रवास के दौरान धान खरीद केंद्र बदनारा एवं चंदनू केन्द्र में धान खरीद कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान खरीद केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से सौजन्य मुलाकात कर हाल-चाल जाना।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों से सुचारू रूप से राज्य में किसानों से धान खरीद संचालित हो रही है। धान खरीद के साथ ही धान का उठाव भी तेजी किया जा रहा है। अब तक धान खरीद के 50 प्रतिशत से भी अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। अब तक 16 लाख मीटरिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टरों को धान के उठाव में तेजी लाने निर्देशित किया गया है।