यदि संगठित नहीं होंगे तो कटेंगे-मिटेंगे हिंदूः विहिप
अपनी संस्कृति और परंपराओं को खोता जा रहा हिंदू समाजहिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता, हिंदू समाज को संगठित करने की बताई आवश्यकताहमीरपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। देश में हिंदुओं की घटती आबादी के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री विकास ने बुधवार को कहा कि हम संगठित न होने के कारण हमारा विघटन होता जा रहा है। हम सनातनियों को एक जुट होकर बिधर्मी और आतंकियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा । उन्होंने कहा कि हिंदू संगठित न होने के कारण बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अत्याचार अनाचार दुराचार की घटनाएं घटित हो रही है।
बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या घटकर मात्र दो प्रतिशत रह गई है। बांग्लादेश की सरकार और आतंकवादी संगठनों द्वारा हिंदू परिवारों के साथ अनैतिक .अनाचार.दुराचार कर उनकी संपत्तियों और मंदिरों को नष्ट कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात बद से बतर होते जा रहे हैं.। वहां की सरकार हिंदुओं का संरक्षण नहीं कर रही बल्कि आतंकवादियों के इशारे पर काम कर रही है.। विभाग संगठन मंत्री ने कहा कि भारत देश के 29 राज्यों में से 9 राज्य में मुस्लिम बाहुल्य हो गये है। उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च निकालने का समय अब चला गया है हिंदुओं के हाथ में अब शस्त्र होना चाहिए। उन्होंने लव जिहाद और धर्मांतरण और हिंदू व हिदुत्व सनातन पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि हम संगठित नहीं होंगे तो हमारा हाल बांग्लादेश के हिंदू जैसा होगा।.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धनंजय ने कहा शौर्य सभा 6 दिसंबर को मानते हैं क्योंकि उसे दिन बावरी मस्जिद का ढांचा गिराया कर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ था। उन्होंने कहा कि यह 500 वर्षों से लगातार राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं।.उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकारों ने मंदिर के निर्माण में अनेकों प्रकार की परेशानियां और बाधाएं डाली थी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का भव्य निर्माण जो देश विदेश में अपनी छवि को बिखर रहा है.। .जिला अध्यक्ष रामदत्त पांडेय ने आवाहन किया है कि हिंदू संगठनों को हिंदू समाज की रक्षा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने 1300 वर्षों के संघर्ष को विस्तार से लोगों को बताया। पूर्व जिला अध्यक्ष सरस्वती शरण द्विवेदी .यतीश ने कहा की सन 1126 से आतंकित करने का सिलसिला देश को लूटने.मंदिरों को लूटने का शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि 21 से 27 दिसंबर तक बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस मौके कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर एके मिश्रा. जिला मंत्री अवधेश भारद्वाज.. निरंकारी मिशन के प्रमुख के के गुप्ता..संत राम मनोहर दास महाराज .संत पूनम गिरी .रामबिहारी शुक्ला..नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद.जिला प्रचार प्रसार प्रमुख एसपी शुक्ला .राम गुप्ता .सुशील सोनी .ज्ञानेश दीक्षित धर्म प्रसार प्रमुख.शकुंतला निषाद .रेखा चंदेल ..उमेश दीक्षित .अमित नागर.सत्यसेन सिंह .अमित सिंह सहित सुशील सोनी. सहित तमाम विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी. अधिवक्ता.प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
—————