जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट
चतरा, 21 दिसंबर (हि.स.)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाहा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई। घटना में पिता-पुत्र, मां गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना हंटरगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी मनीष कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को ईलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए तीनों को गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान संजय यादव, अंजू देवी और महावीर कुमार के रूप में हुई है। सभी डाहा गांव के हैं। घायल युवक की बेटी ने बताई कि पड़ोसी द्वारा बेवजह घर पर पहुंच कर गाली-गलौज किया जाता है। इसका विरोध करने पर मेरे पिता, माता और भैया को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद की रंजिश के वजह से मारपीट की घटना हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
—————