शिविर में 57 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

  शिविर में 57 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

गुमला , 28 दिसंबर (हि.स.)। गुमला जिले के प्रखंड सह अंचल कार्यालय घाघरा परिसर में शनिवार को जिला प्रशासन के जरिये

रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड कर्मी , अंचल कर्मी,जनप्रतिनिधि, महिला और समाज सेवियों के

अलावे अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया । कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

उपस्थित लोगों से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने

अधिक से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्त दान सबसे बड़ा दान

है। रक्त दान से शरीर स्वस्थ रहता है ।आप सब रक्तदान करें ।

प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जिले में रोगियों के लिए हो रही रक्त की कमी को

देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ।

आगे भी इस तरह का रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहेगा । इस दौरान 57 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।