राजगढ़ः युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

राजगढ़ः युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

राजगढ़,22 दिसम्बर(हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम झंझाड़पुर में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम झंझाड़पुर निवासी ललित (18) पुत्र दुलेसिंह तंवर ने घर में रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

—————