अखिलेश यादव बयान पर बिफरी भाजपा

अखिलेश यादव बयान पर बिफरी भाजपा

लखनऊ, 27 दिसंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के महाकुंभ से संबंधित एक्स पर पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ” महाकुम्भ तैयारियों की दिव्यता और भव्यता से अखिलेश यादव हैरान परेशान हैं।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि 2013 में यूपी में कुंभ हुआ था। अखिलेश यादव सैफई महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम में मशगूल थे। सैफई महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम में कोई खलल न पड़े। इसलिए अखिलेश यादव ने कुंभ की जिम्मेदारी आजम खान को सौंप दी थी। हिन्दुओं को अपमानित करने के लिए जानबूझकर आज़म खान को मेला प्रभारी बनाया था।

आजम खान के कुंभ मेला प्रभारी रहते हुए अव्यवस्था हुई, भगदड़ हुई लोगों की जान गई। अव्यवस्थाओं का कुंभ अखिलेश यादव ने संपन्न कराया था। इस बार दिव्य व भव्य कुंभ की भरपूर तैयारियां हो चुकी हैं। सपा अध्यक्ष जानबूझकर झूठे पोस्ट कर अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। ताकि लोग कुंभ में न आएं। अखिलेश यादव की साजिश कामयाब नहीं होगी। यह कुंभ ऐतिहा​सिक होने जा रहा है।

—————