प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू को हनुका की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू को हनुका की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विश्व भर में हनुका त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुका का त्योहार मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं। हनुका की चमक सभी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे। हनुका समीच।”

—————