रांची सदर एसडीओ ने जिला स्कूल का किया औचक निरीक्षण

रांची सदर एसडीओ ने जिला स्कूल का किया औचक निरीक्षण

रांची, 23 दिसंबर (हि.स.)। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को जिला स्कूल, रांची का औचक निरीक्षण किया।

एसडीओ ने शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, विभिन्न कक्षाओं के पठन-पाठन, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया।

एसडीओ ने प्रयोगशाला में छात्रों से कई सवाल भी पूछे। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसडीओ ने विद्यालय में विभिन्न कोषों की जानकारी ली। साथ ही इस कोष के माध्यम से विद्यालय में जिन चीजों कि आवश्यकता है, उसे पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के शौचालय की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। छात्रों की कम उपस्थिति पर एसडीओ ने ध्यान देने को कहा।

—————