एसडीओ ने किया जमीनी विवाद मामले की जांच

एसडीओ ने किया जमीनी विवाद मामले की जांच

चतरा, 28 दिसंबर (हि.स.)। जमीनी विवाद के निष्पादन के लिए सिमरिया एसडीओ सन्नी राज शनिवार को पत्थलगडा पहुंचे। जमीन विवाद से संबंधित मामलों की जांच की और संबंधित पक्षों से कागजात का अवलोकन किया।

इस मौके पर अंचलाधिकारी उदल राम, बीडीओ कलिंदर साहू सहित अन्य उपस्थित थे। एसडीओ ग्राम दुंबी में दोदी साव बनाम रुद्र नारायण सिंह, बरवाडीह में राम लखन प्रजापति बनाम गोविंद प्रजापति और तेतरिया में नागेश्वर कुमार बनाम जितेंद्र दांगी सहित अन्य के जमीन विवाद के मामले का जांच किया। तीनों मामलों को लेकर एसडीओ को संबंधित पक्ष ने आवेदन दिया था। विवाद की जांच के लिए वे पत्थलगडा पहुंचे थे। एसडीओ ने अतिक्रमण सहित जमीनी विवाद से संबंधित मामलों की जानकारी अंचल कार्यालय से ली और संबंधित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

—————