मंत्री हफीजुल अंसारी ने हैदराबादी जायका नेक्स्ट का किया उद्घाटन

मंत्री हफीजुल अंसारी ने हैदराबादी जायका नेक्स्ट का किया उद्घाटन

रांची, 21 दिसंबर( हि. स.)। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने शनिवार को बड़गाईं मोड़ बरियातू रोड में हैदराबादी जायका नेक्स्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने हैदराबादी खाने का लुफ्त भी उठाया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि हैदराबादी खाने का जवाब ही नहीं है, बहुत उम्दा है। हैदराबादी जायका नेक्स्ट के मसाले किसी भी व्यंजन के टेस्ट में चार-चांद लगा देते हैं।

संचालक साहिल शेख और जमील अख्तर ने कहा कि हमारे यहां होम डिलीवरी की भी सुविधा है। रांचीवासी ऑर्डर कर खाना मंगा सकते हैं।

मौके पर जेएमएम रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान, परवेज गुड्डू, पूर्व पार्षद हुस्ना आरा, शाकिर अंसारी, ओजिल अहमद, इस्माइल अंसारी, मुदस्सर नजर, वसीम अंसारी, शेख अली अख्तर, इमरान आदि उपस्थित थे।

—————