सोनीपत: सदस्यता अभियान में  श्रेष्ठ भूमिका निभाने वाले सम्मानित किए

सोनीपत:

सदस्यता अभियान में  श्रेष्ठ भूमिका निभाने वाले सम्मानित किए

सोनीपत, 16 दिसंबर (हि.स.)। भाजपा

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सदस्यता अभियान के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले

दस कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित

कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। बड़ौली ने

हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत का श्रेय भी इन कार्यकर्ताओं को

दिया।

सोमवार

को बड़ौली गन्नौर स्थित प्रजापत धर्मशाला में पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य

स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोनीपत जिले में पार्टी द्वारा निर्धारित

सदस्यता लक्ष्य को कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से पूरा किया है। उन्होंने बताया कि

भाजपा की सदस्यता लेने के प्रति लोगों में उत्साह है, और प्रदेश में प्रतिदिन लाखों

लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

प्रदेशाध्यक्ष

ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य—बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 नियुक्त किए जा रहे

हैं। ये सदस्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे,

जिससे हर पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो सके। उन्होंने बताया कि वे स्वयं विभिन्न विधानसभा

क्षेत्रों का दौरा कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं। इस कार्यक्रम

में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, जिला महामंत्री

निशांत छौक्कर और गन्नौर नगर पालिका के चेयरमैन अरुण त्यागी समेत कई कार्यकर्तामौजूदरहे।