बरोदा में भाजपा के 62 हजार नए सदस्य बनाएंगे: मोहन लाल बडौली

साेनीपत: बरोदा में भाजपा के 62 हजार नए सदस्य बनाएंगे: मोहन लाल बडौली

सोनीपत, 16 दिसंबर (हि.स.)। बरोदा

विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व उम्मीदार प्रदीप सांगवान के कार्यालय पर साेमवार काे आयोजित

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली पहुंचे। इस दाैरान उन्हाेंने कहा

कि बरोदा हलका से 62 हजार नए सदस्य बनाएंगे। जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएगा, वह सक्रिय

सदस्य बनाएगा। सक्रिय सदस्य का शुल्क 100 रुपए का होगा।

बडौली

ने कहा कि प्रत्येक बूथ से तीन सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इस सारे अभियान की देखरेख के

लिए जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में 3 सदस्यों की टीम का गठन किया जाएगा। भाजपा विश्व

की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र उन्नति

की नई बुलंदियों को छू रहा है। प्रदेश की नायब सरकार से का हर वर्ग खुश है।

कार्यकर्ता

सभा का आयोजन भाजपा नेता प्रदीप सांगवान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष

जसबीर दोदवा ने की। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रभारी सतीश नांदल,जिला अध्यक्ष जसबीर

दोदवा,सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी राजकुमार कटारिया, निशांत छौक्कर,मनोज जैन,

डॉ. राममेहर राठी, आजाद जागसी, राजेश भावड़, सूरत सिंह, जितेन्द्र शर्मा, ओमबीर शर्मा,

मनोज शर्मा, सुरेन्द्र पूनिया, भीम सरपंच, मनोज शर्मा, कश्मीरी खासा, महावीर गुप्ता

आदि उपस्थित थे।