प्रदेश में उत्साह पूर्वक हुई धान खरीद, अंतर की राशि किसानों के खाते में जल्द ट्रासंफर करेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार को अपने रायपुर निवास में पत्रकारों से औपचरिक चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश के किसानों ने उत्साह पूर्वक धान बेचा है, साय सरकार ने इसकी समुचित व्यवस्था की थी। जिन किसानों ने धान नहीं बेचे हैं, उनके धान की खरीद होगी। उनके टोकन कटाने की व्यवस्था की है। वहीं किसानों के खाते में कृषक उन्नति योजना की राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी। आज धान खरीद की अंतिम दिन है। पूरी गणना के बाद सभी किसानों के खाते में शेष राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।