कांग्रेस-भाजपा के महापाैर प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर दाखिल किया नामांकन
जगदलपुर , 28 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज मंगलवार को अंतिम दिन था । जगदलपुर में कांग्रेस और भाजपा के महापाैर प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल किया। जगदलपुर में कांग्रेस ने महापाैर पद के लिए मलकीत सिंह गैदू पर दांव लगाया है, तो वहीं भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडेय को महापाैर प्रत्याशी बनाकर उतारा है। दोनों ही प्रत्याशियों के मध्य जाेरदार टक्कर की स्थिति है। वहीं आज मंगलवार को दोनों ही प्रत्याशियों ने नगर निगम के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किए।
कांग्रेस के महापाैर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू दलबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहले निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, इससे पहले मां दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात रैली के माध्यम से गोल बाजार मेन रोड होते हुए जिला कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक रेखचंद जैन पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, वर्तमान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल एवं बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं पार्षद प्रत्याशी साथ रहे। मलकीत सिंह गैटू ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बहुत से मुद्दाें की कमी नही है। भाजपा की सरकार आए 1 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। पिछले 1 साल के कार्यकाल में जनता के लिए कुछ नहीं किया है। जनता का साथ और विश्वास कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट दिखाई दे रही है, और इसका आगाज़ आज के इस नामांकन पत्र दाखिले से ही दिख रहा है। उन्हाेने कहा कि भाजपा में अंतर्कलह अंतर्विरोध स्पष्ट दिख रहा है, और जनता का साथ भी उनके साथ नहीं है।
भाजपा के महापाैर प्रत्याशी संजय पांडेय के नामांकन दाखिले से पहले सिरहासार चाैक में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा का आयाेजन किया था, जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गर्दशन करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत का परचम लहरायेगी। नेताओं के संबोधन के बाद भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहले निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। इस दाैरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकाेट विधायक विनायक गाेयल, पूर्व विधायक संताेष बाफना पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, वर्तमान महापाैर सफीरा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता माैजूद रहे। भाजपा के महापाैर प्रत्याशी संजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने जगदलपुर नगर निगम का क्या हाल किया है, यह सब जानते हैं। कांग्रेस से तो लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था। हमारे एक-एक कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं।
—————