नव वर्ष पर गुलजार रहे रांची के मंदिर, पार्क और पिकनिक स्पॉट
रांची, 01 जनवरी (हि.स.)। नव वर्ष पर बुधवार को राजधानी रांची के मंदिर, पार्क और विभिन्न पिकनिक स्पॉट में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान युवाओं ने खूब सेल्फी ली।
रांची के बरियातू पहाड़, हुण्डरु फॉल, दशम फॉल, दिउड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, जोन्हा फॉल, गेतलसूद डैम, सीता फॉल, गौतम धारा, रुक्का डैम, ऑक्सीजन पार्क, बिरसा मुण्डा पार्क, रॉक गार्डन, कांके डैम, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर ,नक्षत्र वन, हटिया डैम सहित अन्य स्थानों पर लोग सुबह से लेकर शाम तक घूमते रहे। इस दौरान कई जगहों पर गाजे-बाजे के साथ भी लोग पहुंचे थे। उन्होंने खाना-पीना बनाकर खाया और जमकर डांस की। पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल और दंडाधिकारी भी तैनात रहे।
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पार्क, डैम और अन्य पिकनिक स्पॉट पर शांतिपूर्वक लोगों ने नव वर्ष का आनंद लिया। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना अबतक नहीं है। सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
—————