जंगली हाथियों ने गामीण को कुचलकर मार डाला
खूंटी, 01 जनवरी (हि.स.)। खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने नववर्ष से पहले ही दिन कर्रा प्रखंड के छोटका केदली गांव में चुनकू बाखला नामक एक ग्रामीण की जान ले ली।
जानकारी के अनुसार चुनकू बाखला बुधवार को अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते भी उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। जंगली हाथी ने अपनी सूंढ़ से उसे उठाकर पटक दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खूंटी के झामुमो विधायक राम सूर्या मुंडा छोटका केदारी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
गांव से ही उन्होेंने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देी।।मामले की जानकारी मिलते विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी। मौके पर विधायक ने कहा कि जंगली हाथियों से ग्रामीण दूर रहे और उनके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी न करे। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनाें को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
—————