बलौदाबाजार : कलेक्टर -एसपी ने कतार में लगकर किया मतदान 

बलौदाबाजार : कलेक्टर -एसपी ने कतार में लगकर किया मतदान 

– लोकतंत्र क़ी मजबूती के लिए मतदान करने क़ी अपील

बलौदाबाजार,11 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज मंगलवार को मतदान केंद्र पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल में मतदान किया। उन्होंने आम मतदाता क़ी तरह कतार में लग कर अपनी बारी आने पर मतदान क़क्ष में प्रवेश किया एवं सभी औपचारिताओं को पूरा करने के बाद ईव्हीएम से मतदान किये।

इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र क़ी मजबूती के लिए सभी मतदाताओं क़ो मताधिकार का प्रयोग करने क़ी अपील क़ी। उन्होंने कहा कि, वोट देने क़ा अधिकार महत्वपूर्ण अधिकार है और इस अधिकार का हमेशा उपयोग करना चाहिए। जिले के शत-प्रतिशत मतदाता मतदान करें।

उल्‍लेखनीय है कि, नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज जिले के 8 नगरीय निकायों के 181 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। प्रातः 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद से जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक जारी आंकडे़ के मुताबिक 29.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

—————